पटना। असम के सीएम के रूप में हिमंता विश्व सरमा मंगलवार को शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने बिहार के सीएम सम्राट चौधरी भी असम गए। इससे पहले उन्होंने प्रसिद्ध शक्ति पीठ कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसकी तस्वीरें उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर शेयर की। इसमें उन्होंने लिखा है कि नीलांचल पर्वत स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता कामाख्या देवी के दर्शन का सौभाग्य मिला। मां कामख्या से सभी के कल्याण, सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक असम के लिए बिहार के सीएम सम्राट चौधरी एक दिन पहले यानी सोमवार को ही रवाना हो गए थे। शपथ ग्रहण समारोह में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, बीजेपी शासित राज्यों के सीएम शामिल हुए। इससे पहले भी सीएम चौधरी कोलकाता में भी वे सुवेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए थे। सीएम बनने के बाद सम्राट चौधरी लगातार तीर्थस्थलों पर पहुंचकर दर्शन-पूजन कर रहे हैं। बिहार में कई अहम स्थलों पर वे जा चुके हैं। सीएम चौधरी की खास नजर कानून व्यवस्था पर है। वे लगातार कह रहे हैं कि इससे कोई समझौता नहीं किया जाएगा।read more:https://pahaltoday.com/traffic-police-crack-down-on-school-vehicles-and-underage-driving-38-challans-imposed-fines/एक दिन पहले भी पटना में उन्होंने इसकी चर्चा करते हुए कहा था कि पुलिस को चुनौती देने वाले अपराधियों पर 48 घंटे में एक्शन होगा। बिहार में कानून का राज स्थापित है। किसी को इससे खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा। सीएम ने यह भी कहा कि अपराध करने वाला किसी भी जाति या धर्म का हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा। सीएम ने पटनावासियों को मंदिरी नाले पर बने फोरलेन सड़क की सौगात भी दी है। इसके साथ ही उन्होंने सहयोग पोर्टल भी लॉन्च किया। इसके तहत 30 दिनों में आवेदन के निष्पादन का निर्देश दिया।