गुम हुए मोबाइल तलाशने में सहारनपुर पुलिस को बड़ी सफलता, 310 फोन किए रिकवर

Share
सहारनपुर। सहारनपुर पुलिस ने आधुनिक तकनीक और सीईआईआर (CEIR) पोर्टल की मदद से बड़ी सफलता हासिल करते हुए 310 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत लगभग एक करोड़ रुपये बताई जा रही है। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने सहारनपुर पुलिस का आभार व्यक्त किया।read more:https://pahaltoday.com/indias-future-will-be-in-danger-due-to-repeated-paper-leaks/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर अभिनंदन के निर्देश पर दूरसंचार विभाग, भारत सरकार द्वारा विकसित सीईआईआर पोर्टल को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए जनपद के प्रत्येक थाने में टीम गठित की गई थी। साथ ही वरिष्ठ उप निरीक्षकों को नोडल अधिकारी नियुक्त कर गुम मोबाइल संबंधी प्रार्थना पत्रों को पोर्टल पर अपलोड कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर व्योम बिंदल एवं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मयंक पाठक के निकट पर्यवेक्षण में अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी क्राइम मनोज कुमार यादव तथा सर्विलांस सेल की टीम ने विभिन्न तिथियों में गुम हुए मोबाइल फोन की तलाश शुरू की। पुलिस टीमों ने सीईआईआर पोर्टल पर डेटा अपलोड कर तकनीकी सहायता से मोबाइल ट्रेस किए और 310 मोबाइल बरामद करने में सफलता हासिल की। बरामद मोबाइल फोन में विभिन्न कंपनियों के मोबाइल शामिल हैं। इनमें एप्पल का 1, ओप्पो के 56, सैमसंग के 67, वीवो के 55, वनप्लस के 17, रेडमी के 32, रियलमी के 30, मोटरोला के 8, लावा के 17, पोको के 12, शाओमी का 1, टेक्नो के 3, इंफिनिक्स के 8, नथिंग का 1 तथा आईक्यूओओ के 2 मोबाइल फोन शामिल हैं। पुलिस द्वारा बरामद मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किए गए। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने सहारनपुर पुलिस की कार्यशैली की सराहना की। इस अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी क्राइम मनोज कुमार यादव, प्रभारी सर्विलांस सेल एवं उनकी टीम तथा जनपद के सभी थानों की सीईआईआर पोर्टल टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि भविष्य में भी तकनीक के माध्यम से जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *