सहारनपुर। सहारनपुर क्रिएटर प्रीमियर लीग (सीपीएल)-2026 में रविवार को खेले गए मुकाबलों में क्रिकेट प्रेमियों को जबरदस्त रोमांच देखने को मिला। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में देहात विधानसभा क्षेत्र के विधायक आशु मलिक पहुंचे। उनके साथ समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष अब्दुल वाहिद, वरिष्ठ सपा नेता अब्दुल गफूर, सरसावा ब्लॉक प्रमुख, पार्षद अहमद मलिक सहित कई समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता, ग्राम प्रधान और गणमान्य लोग मौजूद रहे। विधायक आशु मलिक ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के बाद टॉस कर मुकाबलों का शुभारंभ कराया। पहला मुकाबला शहरी चैपाल वॉरियर्स और थंडर टाइटंस के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए थंडर टाइटंस ने 126 रन बनाकर शहरी चैपाल वॉरियर्स के सामने चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा। जवाब में शहरी चैपाल की टीम ने शानदार संघर्ष किया और मैच को अंतिम गेंद तक पहुंचा दिया। आखिरी गेंद पर जीत के लिए सात रन की आवश्यकता थी, लेकिन बल्लेबाज के छक्का लगाने के बावजूद टीम एक रन से मुकाबला हार गई। यह मैच पूरे टूर्नामेंट का अब तक का सबसे रोमांचक मुकाबला साबित हुआ। दूसरे मुकाबले में प्रिंस कपिल चैलेंजर्स और सहारनपुर लवर्स आमने-सामने हुए। पहले बल्लेबाजी करते हुए प्रिंस कपिल चैलेंजर्स ने 115 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में सहारनपुर लवर्स निर्धारित ओवरों में लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी और मुकाबला हार गई।read more:https://pahaltoday.com/delay-in-justice-leads-to-failure-of-justice-prof-vijay-tiwaइस जीत के साथ प्रिंस कपिल चैलेंजर्स ने फाइनल में प्रवेश कर लिया। इस अवसर पर विधायक आशु मलिक ने कहा कि सीपीएल-2026 जैसे आयोजन युवाओं को खेलों से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज के युवा मोबाइल फोन और सोशल मीडिया में अधिक समय व्यतीत कर रहे हैं, ऐसे में अर्पित मिड्ढा द्वारा युवाओं को खेल मैदान तक लाने का प्रयास सराहनीय है। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं को फिट रखने के साथ-साथ अनुशासन और सकारात्मक सोच भी प्रदान करते हैं। अपने संबोधन में आशु मलिक ने कहा कि 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने जा रही है और सरकार बनने के बाद युवाओं के लिए खेल सुविधाओं का व्यापक विस्तार किया जाएगा। देहात विधानसभा क्षेत्र में जगह-जगह खेल मैदान विकसित कराए जाएंगे, जहां युवाओं को निःशुल्क खेल सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। अब 23 जून को सीपीएल-2026 का भव्य फाइनल मुकाबला थंडर टाइटंस और प्रिंस कपिल चैलेंजर्स के बीच खेला जाएगा। क्रिकेट प्रेमियों की निगाहें इस खिताबी मुकाबले पर टिकी हैं कि आखिर कौन सी टीम ट्रॉफी अपने नाम करेगी।