जनपद स्तर पर आयोजित इस प्रतियोगिता का आयोजन युवा कल्याण एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के माय भारत कार्यक्रम के अंतर्गत किया गया। इस वर्ष प्रतियोगिता का विषय ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ रहा। भाषण प्रतियोगिता में रुहेलखंड विश्वविद्यालय के अभय कुमार सिंह ने अपने मौलिक विचारों, प्रभावशाली अभिव्यक्ति एवं उत्कृष्ट प्रस्तुतीकरण के माध्यम से द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अभय की इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सांस्कृतिक केंद्र और अभय कुमार सिंह को बधाई देते हुए कहा कि युवाओं की रचनात्मक सोच, तार्किक क्षमता और सामाजिक विषयों के प्रति जागरूकता विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इस प्रकार के मंच विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने, नेतृत्व क्षमता विकसित करने तथा राष्ट्र निर्माण के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने अभय के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय सांस्कृतिक केन्द्र विद्यार्थियों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने एवं उन्हें आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।read more:https://pahaltoday.com/manveer-singh-arrested-near-nepal-border-sent-to-punjab-under-tight-security/
इस अवसर पर विश्वविद्यालय की सांस्कृतिक समन्वयक डॉ.
ज्योति पाण्डेय ने बताया कि महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्विद्यालय के सांस्कृतिक केन्द्र ने लगातार तीसरी बार राज्य स्तरीय विकसित भारत युवा छात्र संसद कार्यक्रम में अपनी जगह बनाई है। इस सत्र (2026-27) में सांस्कृतिक केंद्र के अभय सिंह ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर राज्य स्तर के लिए अपनी जगह सुनिश्चित की। पूर्व में भी अभय कुमार सिंह ने लगातार तीसरी बार अपनी जगह विधानसभा के लिए सुनिश्चित की है।ज्ञातव्य है कि सांस्कृतिक केंद्र के ने पूर्व में भी इस प्रतियोगिता में कई उपलब्धियां हासिल की है। इससे पूर्व में भी सांस्कृतिक केंद्र के दीपांशु दीप द्वारा वर्ष 2025 व वर्ष 2026 की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में विधानसभा में सांस्कृतिक केंद्र की ओर से प्रतिभाग किया एवं सांस्कृतिक केंद्र की ही पूर्व सदस्या स्वर्णिमा गुप्ता ने वर्ष 2026 में विधानसभा में प्रतिभाग किया।सांस्कृतिक केंद्र के विद्यार्थी सदैव बेहतर प्रदर्शन कर विश्वविद्यालय का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह केवल एक भाषण प्रतियोगिता नहीं है बल्कि युवाओं को लोकतांत्रिक व्यवस्था ,संसदीय कार्य प्रणाली ,नीति निर्माण तथा विधाई प्रक्रिया से परिचित कराने का एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय पहल करने की एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय पहल है। प्रत्येक जिले में इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है तथा जिले के शीर्ष तीन प्रतिभागियों का चयन राज्य स्तर पर किया जाता है। चयनित प्रतिभागियों को राज्य की विधानसभा में आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा जहां विभिन्न जिलों से चयनित प्रतिभागी अपने विचार प्रस्तुत करेंगे तथा प्रत्येक राज्य से शीर्ष तीन प्रतिभागियों का चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा।राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों को राज्य विधानसभा के ऐतिहासिक भवन में प्रवेश, विधानसभा अध्यक्ष एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में अपने विचार प्रस्तुत करने का अवसर भी प्राप्त होता है साथ ही साथ संसदीय प्रक्रिया, सदन की कार्यवाही ,प्रश्न काल और विधायी चर्चा की जानकारी भी मिलती है ।इसके साथ ही साथ राष्ट्रीय एवं राज्य के नीतिगत विषयों पर विचार व्यक्त करने का अवसर मिलता है जो विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, तार्किक चिंतन, वक्तत्व कला एवं लोकतांत्रिक मूल्यों का विकास भी करता है।अभय की इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव श्री महेंद्र कुमार सिंह, वित्त अधिकारी श्री महिमा चंद, परीक्षा नियंत्रक डॉ. अनिल कुमार यादव, सांस्कृतिक समन्वयक प्रो. ज्योति पाण्डेय,डॉ. इंद्रप्रीत कौर, डॉ. सौरभ वर्मा, डॉ. रीना पंत एवं डॉ. अतुल कटियार सहित विश्वविद्यालय के शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों तथा कल्चरल क्लब के विद्यार्थियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
मीडिया सेल
एमजेपी आर यू