दलगत राजनीति से ऊपर उठकर युवाओं ने दिया राष्ट्र चेतना का संदेश

Share

ओबरा, सोनभद्र। ओबरा नगर के हनुमान मंदिर चैराहा स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा परिसर में रविवार को सोन चेतना सामाजिक संगठन के आह्वान पर युवाओं और प्रबुद्ध नागरिकों ने सामूहिक श्रमदान कर स्वच्छता अभियान चलाया। बिना किसी राजनीतिक दल के झंडे-बैनर या नारेबाजी के आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं ने राष्ट्र चेतना, सामाजिक जिम्मेदारी और जनभागीदारी का संदेश दिया।read more:https://khabarentertainment.in/cattle-found-below-standards-and-shortage-of-fodder-observed-during-sdms-surprise-inspection/संगठन के संस्थापक अभिषेक अग्रहरी ने कहा कि युवाओं के सुरक्षित भविष्य, शिक्षा व्यवस्था की शुचिता और प्रतियोगी परीक्षाओं की पारदर्शिता जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे राजनीतिक बहसों में दब जाते हैं। उन्होंने कहा कि समाज को दलगत राजनीति से ऊपर उठकर मूल समस्याओं पर गंभीरता से विचार करना चाहिए और रचनात्मक सुझावों को महत्व देना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश के स्वतंत्रता सेनानियों ने एक पारदर्शी, जवाबदेह और सशक्त भारत का सपना देखा था। ऐसे में शासन-प्रशासन को परीक्षाओं की विश्वसनीयता बनाए रखने, प्रशासनिक जवाबदेही सुनिश्चित करने और जनहित के मुद्दों पर सकारात्मक पहल करनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह आयोजन किसी राजनीतिक विरोध के उद्देश्य से नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक तरीके से सरकार तक जनभावनाओं को पहुंचाने का प्रयास है। कार्यक्रम में सिद्धांत पटेल, विकास पाठक, रिजवान अहमद, इमरान खान, जाहिद, परवेज अहमद, अंशु पटेल सहित बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ताओं, युवाओं और नगर के प्रबुद्ध नागरिकों ने भाग लिया तथा स्वच्छता के साथ सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *