जनप्रतिनिधियों ने किया स्वयं सहायता समूह नैथला की महिलाओं को सम्मानित

Share
जनप्रतिनिधियों ने किया स्वयं सहायता समूह नैथला की महिलाओं को सम्मानित।
बुलंदशहर । दीन दयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत गुरुवार को विधानसभा क्षेत्र बुलंदशहर के अंतर्गत गठित स्वयं सहायता समूहों की अहम बैठक होटल कलश में आयोजित की गई। इसमें जन प्रतिनिधियों ने स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को सम्मानित किया और प्रमाण पत्र प्रदान किए। स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को संबोधित करते हुए डूडा के शहर मिशन प्रबंधक सौरभ कुमार ने बताया कि यह शक्ति बंधन कार्यक्रम प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र की सभी नगर पालिका परिषदों में आयोजित किए जा रहे हैं। इन आयोजनों का उद्देश्य महिलाओं को सम्मानित करने तथा उनको आत्मनिर्भर स्वावलंबी बनाने हेतु समस्त सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराना है। प्रोग्राम में नैथला हसनपुर की समूह की महिलाओं को भी अच्छा काम करने के लिए किया गया सम्मानित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *