बाराबंकी। खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री सतीश शर्मा ने कहा कि गरीबों के कल्याण से ही देश के उत्थान का मार्ग प्रशस्त हो सकता है और उनकी सरकार सबका साथ, सबका विकास के मूल मंत्र पर कार्य करते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है। सतीश शर्मा रविवार को सुरजा रिज़ॉर्ट में भाजपा के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान-2026 के अंतर्गत आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग के समापन सत्र को संबोधित कर रहे थे। अपने संबोधन में सतीश शर्मा ने सरकार की गरीब कल्याण योजनाएं और उनके क्रियान्वयन में संगठन की भूमिका विषय पर कहा कि भाजपा कार्यकर्ता सेवा, समर्पण और संगठन की भावना के साथ केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन गांव-गांव जाकर लोगों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ पात्र लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड, उज्ज्वला योजना और आवास योजना सहित कई योजनाओं में पंजीकरण कराने में भी मदद करता है। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा पिछले वर्षों में दलित, शोषित, पीड़ित एवं वंचित वर्गों के कल्याण के लिए किए गए ऐतिहासिक फैसलों की लंबी फेहरिस्त है। गरीब कल्याणकारी योजनाएं अब धरातल पर उतर रही हैं।read more:https://pahaltoday.com/peace-committee-meeting-concluded-in-the-police-station-premises/ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बिना भेदभाव के गरीबों, महिलाओं, किसानों और युवाओं तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। इसके पूर्व प्रशिक्षण के द्वितीय दिवस की शुरुआत भोर में योगाभ्यास और व्यायाम से हुई। नौवें सत्र को भाजपा प्रदेश मंत्री शिवभूषण सिंह ने बूथ प्रबंधन पर अपने विचार रखे। क्षेत्रीय मंत्री विनोद पटेल ने ष्विचार परिवारष् विषय पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की राष्ट्र निर्माण में भूमिका पर प्रकाश डाला।राष्ट्रगान के साथ प्रशिक्षण वर्ग का समापन हुआ। इस अवसर पर पूर्व क्षेत्रीय महामंत्री व वर्ग प्रभारी नीरज सिंह, जिला अध्यक्ष राम सिंह वर्मा, एससी एसटी आयोग के प्रदेश अध्यक्ष बैजनाथ रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत, विधायक दिनेश रावत, एमएलसी अंगद सिंह, शरद अवस्थी, अवधेश श्रीवास्तव, अजीत प्रताप सिंह, अमरीश रावत, रामकुमारी मौर्य, अरविंद मौर्य, शशांक कुसुमेश, विजय आनंद बाजपेई, शीलरत्न मिहिर, गुरुशरण लोधी, संदीप गुप्ता, धर्मेंद्र यादव, रमन्ता रावत, सतीश विश्वकर्मा, सविता रावत, विवेक तिवारी, रूपेश सिंह लकी, मुलायम सिंह यादव, चमन पटेल, शेखर हयारण मौजूद रहे।