उन्नाव। हसनगंज थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का शिकार हुई महिला को पुलिस ने राहत दिलाई है। पुलिस की साइबर टीम की त्वरित कार्रवाई के बाद पीड़िता के खाते से ठगी गई 95 हजार रुपये की पूरी रकम वापस करा दी गई।अहमदपुरवादे निवासी रुबी सिंह के खाते से 20 जुलाई को 95 हजार रुपये की साइबर ठगी हुई थी।read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignette पीड़िता ने तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। मामले की जानकारी मिलते ही हसनगंज पुलिस की साइबर टीम ने रकम की ट्रेसिंग और वापसी के लिए कार्रवाई शुरू की। लगातार प्रयास के बाद 1 सितंबर को पूरी 95 हजार रुपये की धनराशि पीड़िता के खाते में रिफंड करा दी गई।
पुलिस की इस कार्रवाई से पीड़िता को बड़ी राहत मिली।