*फिरोजाबाद*। रसूलपुर थाना पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुकदमे से संबंधित पीड़िता को भी सकुशल बरामद कर लिया है।पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे।read more:https://pahaltoday.com/protest-by-the-all-gondwana-students-association-and-the-gond-community/अभियान के तहत रसूलपुर पुलिस ने रविवार को कार्रवाई करते हुए मनीष पुत्र रमाशंकर निवासी प्रकाशनगर लाइनपार, गढ़ी चांदनी, थाना एत्माद्दौला, जिला आगरा को बरी चौराहा के पास से गिरफ्तार किया।आरोपित के खिलाफ थाना रसूलपुर में नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा दर्ज है। मामले में पुलिस ने पीड़िता को सकुशल बरामद कर लिया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार, उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार और कांस्टेबल आकाश कुमार शामिल रहे।