बुलेट में पटाखा साइलेंसर लगाने वालों पर पुलिस का शिकंजा: 

Share
बिजनौर।सड़क पर बुलेट बाइकों से तेज आवाज और पटाखे जैसी ध्वनि निकालकर दहशत व ध्वनि प्रदूषण फैलाने वालों के खिलाफ यातायात पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जनपदभर में चलाए गए विशेष चेकिंग अभियान के दौरान 50 से अधिक अवैध मोडिफाइड साइलेंसर उतरवाए गए, जिन्हें पुलिस लाइन/यातायात कार्यालय के समक्ष रोड रोलर चलवाकर मौके पर ही नष्ट करा दिया गया।यातायात पुलिस द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान के तहत मुख्य चौराहों और मार्गों पर सघन चेकिंग की गई। इस दौरान जिन बुलेट बाइकों में कंपनी के मानकों के विपरीत तेज आवाज करने वाले मोडिफाइड साइलेंसर लगे मिले, उन्हें तुरंत उतरवाकर जब्त कर लिया गया। जब्त किए गए सभी 50 से अधिक साइलेंसरों को सड़क पर कतार में रखकर उन पर रोड रोलर फिरवा दिया गया, ताकि उनका दोबारा किसी वाहन में उपयोग न किया जा सके।read more:https://pahaltoday.com/manveer-singh-arrested-near-nepal-border-sent-to-punjab-under-tight-security/पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यातायात नियमों की अनदेखी और आमजन को परेशान करने वाली हरकतों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मोडिफाइड साइलेंसर लगाकर चलने वाले वाहनों के चालान काटने के साथ-साथ वाहन सीज करने की प्रवर्तनात्मक कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
यातायात पुलिस की अपील
पुलिस ने आम नागरिकों व विशेषकर युवाओं से अपील की है कि वे अपने वाहनों में कंपनी द्वारा निर्धारित मानक साइलेंसर का ही प्रयोग करें। गैर-कानूनी तरीके से साइलेंसर बदलवाकर अनावश्यक तेज आवाज या पटाखे न फोड़ें। नियमों का पालन कर खुद भी सुरक्षित रहें और सड़क पर चलने वाले अन्य राहगीरों, बुजुर्गों व मरीजों की सुविधा व सुरक्षा का ध्यान रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *