कौशांबी ब्लास्ट के बाद उन्नाव में पटाखा कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, दुकानों की जांच शुरू

Share
उन्नाव। कौशांबी में पटाखा कारोबार से जुड़े ब्लास्ट की घटना के बाद उन्नाव जिला प्रशासन और पुलिस अलर्ट मोड में आ गए हैं। जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम और सीओ ने पटाखा बाजार अब्बासपुर में दुकानों का निरीक्षण शुरू कर दिया है। अधिकारियों ने दुकानदारों के लाइसेंस, पटाखों के भंडारण और सुरक्षा मानकों की जांच की।वहीं पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह ने सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में पटाखा दुकानों का निरीक्षण कर लाइसेंस चेक करने के निर्देश दिए हैं।
read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignetteपुलिस यह भी जांच करेगी कि जिन दुकानदारों के लाइसेंस निरस्त किए जा चुके हैं, वे दोबारा पटाखों की दुकान तो नहीं लगा रहे हैं। इसके साथ ही अवैध रूप से किए जा रहे पटाखों के भंडारण पर भी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।एसपी ने पूर्व में थाना बारासगवर क्षेत्र में हुए विस्फोट वाले स्थान समेत जिले में अवैध रूप से पटाखा कारोबार किए जाने वाले क्षेत्रों को चिन्हित कर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों के निरीक्षण के बाद पटाखा कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *