उन्नाव। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उन्नाव पुलिस ने दो थाना क्षेत्रों में बड़ी कार्रवाई करते हुए 16 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। फतेहपुर चौरासी पुलिस ने नौ और अजगैन पुलिस ने सात वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।फतेहपुर चौरासी पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में रामकृपाल निवासी कोइलीखेड़ा, रिंकू निवासी सूसूमऊ, उमाशंकर, देशराज व दिनेश निवासी सादुल्लापुर, अरूण निवासी पाल्हेपुर मजरा रनियामऊ, प्रभूदयाल निवासी छोटी रनियामऊ, इदरीश उर्फ चुन्नू निवासी मोहल्ला गढ़ी और सोनेलाल निवासी ओसिया शामिल हैं।read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/वहीं अजगैन पुलिस ने बब्लू उर्फ उदय प्रताप निवासी चमरौली, राजेश कुमार निवासी महतवानी, विनय कुमार निवासी मकूर, प्रेमशंकर लोध निवासी भितरेपार, राजू निवासी संदाना, रामकिशोर लोध निवासी बगहरी और अंकुश निवासी सुरेश नगर नवाबगंज को गिरफ्तार किया है।पुलिस के मुताबिक सभी आरोपियों के खिलाफ विभिन्न आपराधिक मामलों में न्यायालय से गिरफ्तारी के अधिपत्र जारी किए गए थे। इनमें मारपीट, धमकी, आर्म्स एक्ट, आबकारी अधिनियम सहित अन्य धाराओं के मामले शामिल हैं।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत दोनों थाना क्षेत्रों की पुलिस ने वारंटियों की गिरफ्तारी की कार्रवाई की। गिरफ्तार सभी आरोपियों को संबंधित न्यायालय में पेश किया गया।