सहारनपुर। थाना सदर बाजार पुलिस एवं थाना साइबर क्राइम की संयुक्त टीम ने प्रफैक्ट रिश्ते प्रोपराइटर के नाम से आॅनलाईन वेबसाइट बनाकर शादी के रिश्ते बताने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर ली। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से इस फर्जीवाड़े में प्रयोग होने वाले कागजात, लैपटाॅप, माॅनिटर, मोबाइल आदि सामान बरामद किया है। एसपी सिटी व्योम बिंदल ने पुलिस लाईन सभागार में पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि 13 जुलाई को साइबर अभियान के तहत उपनिरीक्षक सचिन पूनिया की टीम ने गिल कालोनी 12 खम्बा पर शादी के रिश्तों के नाम पर वेबसाइट के माध्यम से धोखाधड़ी कर ठगी की सूचना पर मकान में प्रवेश किया तो मकान की दूसरी मंजिल पर कम्प्यूटर सिस्टम, लैपटाॅप, मोबाइल आदि पर कुछ लड़कियां शादी के रिश्ते के सम्बंध में वार्तालाप कर रही थी। रिश्ते/शादी का लालच देकर लोगों से ठगी करते थे। साइबर क्राइम टीम ने मौके से तीन लड़कियों को हिरासत में लिया था जिन्हें पूछताछ के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया तथा वांछित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे थे।read more:https://khabarentertainment.in/ghosiya-nagar-panchayats-entire-system-collapsed-during-just-five-minutes-of-rain/थाना सदर बाजार प्रभारी चंद्रसैन सैनी, निरीक्षक आनंद कुमार, उपनिरीक्षक सुशील कुमार, उपनिरीक्षक सोनू कुमार, उपनिरीक्षक सचिन पूनिया व उपनिरीक्षक आशीष चैधरी के नेतृत्व में इस मामले में वांछित आरोपी सूरज मरावी पुत्र नारायण निवासी ग्राम पीथमपुर गौरा लोरमी थाना मुगेली छत्तीसगढ़ को गिरफ्तार कर लिया। एसपी सिटी ने बताया कि दबोचे गए आरोपी ने पूछताछ के दौरान बताया कि मेरे ही गांव के संदीप ने प्रफैक्ट रिश्ते प्रोपराइटर के नाम से आॅनलाईन एक वेबसाइट बना रखी है जिसमें हमारे कार्यालय में करीब 8-9 लड़कियां काम करती हैं जो शादी के नाम पर फोन करके ग्राहकों को बांतों में फंसाती हैं तथा उनसे डिटेल मांगकर आॅनलाइटन रजिस्ट्रेशन के नाम पर पैसा ट्रांसफर करा लेती हैं। एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी के अनुसार जब कोई लड़का लड़की का फोटो मांगता है तो हम हमारे यहां काम करने वाली लड़की से बात करा देते हैं तथा गूगल के माध्यम से फोटो भेज देते हैं तथा पैसा आने के बाद फोन नम्बर ब्लाॅक कर देते हैं। पुलिस ने आरोपी का चालान काटकर जेल भेज दिया।