उन्नाव। अचलगंज पुलिस ने सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले में वांछित चल रहे 19 वर्षीय अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।पुलिस के मुताबिक, उपनिरीक्षक बलवीर सिंह ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए अचलगंज थाने में दर्ज मुकदमे में वांछित अभियुक्त संजय उर्फ कल्लू पुत्र राजकुमार उर्फ दुद्धि लोध, निवासी ग्राम पड़री कलां, थाना अचलगंज को भिल्लरखेड़ा मोड़ के पास से गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार अभियुक्त के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं के साथ 7 सीएल एक्ट तथा लोक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।