बहराइच ( नानपारा )l वन महोत्सव सप्ताह के चौथे दिन नानपारा रेंज अंतर्गत कृषि विज्ञान केंद्र में पौधरोपण कार्यक्रम, किसान एग्रो फॉरेस्ट्री जागरूकता,आम भंडारा का आयोजन नानपारा रेंज वन विभाग द्वारा किया गया कार्यक्रम में विधायक नानपारा राम निवास वर्मा द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में पौधरोपण किया गया, इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी बहराइच वन प्रभाग सुंदरेश, रेंजर नानपारा पियूष गुप्ता, कृषि विज्ञान केंद्र नानपारा के अध्यक्ष तथा वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ संदीप सिंह तथा अन्य वैज्ञानिक गण द्वारा कृषको के साथ कुल 50 पौधों का रोपण किया गया कार्यक्रम में कुल 50 से अधिक कृषको द्वारा सहभागिता की गयी जिन्हे उत्तर प्रदेश सरकार की एग्रो फॉरेस्ट्री पॉलिसी के तहत ‘हर खेत में मेढ़, हर मेढ़ पर पेड़ ‘ विचार के साथ अधिक से अधिक पौधों का रोपण करने हेतु प्रोत्साहित किया गया तथा लगाये गए पौधों का उत्तर प्रदेश सरकार वन विभाग की कार्बन क्रेडिट स्कीम में पंजीकरण करके लाभ उठाने के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी read more:https://pahaltoday.com/road-development-in-farrukhabad-gains-momentum-comprehensive-review-of-action-plan-for-2026-27/साथ ही किसानों को आम भंडारा ‘आम बाहर आपके द्वार ‘ योजना में आम की उन्नत किस्म के पौधों का वितरण किया गयामौके पर मुख्य अतिथि माननीय विधायक जी द्वारा सभी को सम्बोधित करते हुए वृक्षारोपण महाभियान को सफल बनाने का आवाहन किया गया, सभी उपस्थित जन प्रतिनिधियों, कृषको, कर्मचारियों द्वारा हरित आवरण बढ़ाने का संकल्प लिया गया l