ईदमिलादुन्नबी सल्लल्लाहु अलैहे वसल्लम के मौके पर गुंजा मरहबा या मुस्तफा

Share
भदोही। जश्ने ईद मिलादिन्नबी स. के पुरबहारां मौके पर वरिष्ठ सभासद हसीब खां ने आलमे इस्लाम को तहे दिल से मुबारकबाद दी और कहा की रबीउल अव्वल के महीने में पैग़म्बरे इस्लाम दुनिया में अमन के पैकर बन कर तशरीफ़ लाये। कहा इस महीने में हमे मानवता (इंसानियत) का दर्स मिला भाईचारे का सन्देश मिला जिसे हम उस सन्देश को लोगो तक पहुंचाने का काम करें। और खुद अमल कर ज़िन्दगी गुजारें। मरकजी तबलीग सीरत कमेटी के सेक्रेटरी व सभासद सेराज अंसारी ने आशिकाने मुस्तफा सल्लल्लाहु अलैहे वसल्लम को ईदमिलादुन्नबी पर बधाई देते हुए कहा रबीउल अव्वल का महीना अमन शान्ति भाईचारा एकता का सन्देश देता है। नबी सल्लल्लाहु अलैहे वसल्लम के दुनिया मे तशरीफ़ लाने से पहले दुनिया गुमराहियों की ज़िंदगी मे सिसक रही थी मेरे आक़ा ने दुनिया को ज़िन्दगी बख्शी। पूर्व सभासद आशिकाने रसूल स. दानिश सिद्दीकी रूमी ने शहर वासियों को मुबारकबाद देते हुए कहा की रबीउल अव्वल के 12 तारीख सुबहे सादिक को दोनों जहां के मालिकों मुख्तार सल्लल्लाहु अलैहे वसल्लम दुनिया में तशरीफ़ लाए।read more:https://pahaltoday.com/the-houses-of-people-living-on-government-land-were-demolished/
मानवता प्यार मोहब्बत एकता भाईचारा का दर्स दिया। हमें चाहिए नबी के बताए हुए बातो पर अमल कर ज़िन्दगी गुजारे। शैदाइ-ए- रसूल हारून खान ने ईद मिलादुन्नबी स.के मौके पर शहर के लोगो को मुबारकबाद दी तो वहीँ इस महीने के सदके तुफेल में और रसूले पाक स.की सुन्नतो पर ज़िन्दगी गुजरने की बात कहीं। कहा की आक़ा स.की सुन्नतो पर ज़िन्दगी गुज़ारने वाला ही सच्चा आशिके रसूल है। सभासद हसीब खान, सेराज अंसारी, दानिश सिद्दीकी व हारून खान ने कहा की ये दिन आशिकाने मुस्तफा स.के लिए मुसर्रत भरा दिन होता है इस दिन साहबे क़ुरआन मुस्तफा जाने रहमत स.दुनिया में तशरीफ़ लाये और दुनिया वालो के लिए रहमत, शफायत और जरय-ए-नेजात बन कर आये इसलिए हम जश्ने ईद मिलादुन्नबी मनाते है। लोगो ने शहर वासियों सहित आलमे इस्लाम को ईद मिलादुन्नबी स. के आमद-आमद पर मुबारकबाद दी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *