कानपुर देहात भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर अंबेडकर पार्क, अकबरपुर में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी कपिल सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय द्वारा सहभागिता की गई।इस अवसर पर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने डॉ. भीमराव अंबेडकर तथा महात्मा बुद्ध की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। साथ ही दोनों अधिकारियों द्वारा परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।read more:https://khabarentertainment.in/retired-teachers-were-given-a-warm-farewell-at-the-felicitation-ceremony-their-services-were-remembered/कार्यक्रम के उपरांत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने कार्यक्रम स्थल मंडी परिसर, अकबरपुर का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यक्रम के दौरान सतर्कता बनाए रखें तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करते हुए आयोजन को सुचारु एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जाए। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक राजेश पांडेय, क्षेत्राधिकारी अकबरपुर सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।