बहराइच (पयागपुर तहसील )l पुरुषोत्तम मास (मलमास) के प्रथम सोमवार को पयागपुर-हुज़ूरपुर मार्ग पर स्थित पांडवकालीन बाबा बागेश्वर नाथ मंदिर में श्रद्धालुओं का भारी सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह की पहली किरण के साथ ही मंदिर के कपाट खुलते ही हजारों भक्तों की कतारें लग गईं। पूरा मंदिर परिसर ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के गगनभेदी जयकारों से गुंजायमान हो उठा मान्यता है कि इस प्राचीन मंदिर का इतिहास पांडव काल से जुड़ा हुआ है, जिसके कारण क्षेत्र और दूर-दराज के जिलों से भी लोग यहाँ मत्था टेकने आते हैं। पुरुषोत्तम मास में यहाँ पूजा-अर्चना का विशेष महत्व माना गया है। पंडितों के अनुसार, इस पूरे महीने बाबा बागेश्वर नाथ के दरबार में भक्तों की भारी भीड़ जुटने की उम्मीद है, जिसके लिए मंदिर प्रशासन और स्थानीय स्तर पर व्यापक तैयारियां की गई हैं सोमवार के इस पावन अवसर पर भक्तों ने बाबा बागेश्वर नाथ का जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक किया।read more:https://pahaltoday.com/solar-streetlights-gather-dust-villagers-upset/ भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए श्रद्धालुओं ने विशेष रूप से बेलपत्र और धतूरा,दिव्य कमल के फूल,भांग, दूध, चंदन और अक्षत जैसी प्रिय वस्तुएं अर्पित कर विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया और अपने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। भक्तों की सुरक्षा को लेकर स्थानीय प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद दिखा। लंबी कतारों में खड़े श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए वॉलिंटियर्स और पुलिस बल की तैनाती की गई थी इस दौरान आनंद बिहारी शुक्ला बाबा सरोज भारती पंचदेव तिवारी पंकज शुक्ला समेत तमाम लोग मौजूद रहे l