नगीना । नगर में कई स्थानों पर निर्जला एकादशी पर राहगीरो को ठंडा शरबत पिला कर भीषण गर्मी से राहत दिलाने का प्रयास किया। बृहस्पतिवार को निर्जला एकादशी के अवसर पर नगर के मौहल्ला आजाद कॉलोनी लाइन पर कालाखेडी रोड स्थित शिव धाम मंदिर पर छबील लगाकर राहगीरों को ठंडा शरबत पिलाकर शरीर को झुलसा देने वाली चिलचिलाती धूप व गर्मी से राहत दिलाने का प्रयास किया। वहीं श्री वैश्य लोहिया सभा, नगीना द्वारा राहगीरों को शीतल जल पिलाकर भगवान विष्णु जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।read more:https://pahaltoday.com/delay-in-justice-leads-to-failure-of-justice-prof-vijay-tiwaअध्यक्ष विशाल गुप्ता के नेतृत्व में नीरज गुप्ता एडवोकेट महिमा मित्तल एपुल जैन अमित गुप्ता का सहयोग रहा। ठंडा शरबत पिलाने वाले में शिव धाम मंदिर के पंडित राम गोपाल भट्ट, संजीव कुमार, डॉ अभय बिश्नोई, विशाल चौहान, रामचरण सिंह सेवादार, रजत शर्मा, स्वाति शर्मा, शरद शर्मा, कृष्ण दयाल शर्मा, आशु शर्मा, वंश , थमन सिंह चौहान, सुनील शर्मा,शिलांग आदि का सहयोग रहा।