अफजलगढ । अफजलगढ़ सिंचाई खंड धामपुर के नियंत्रणाधीन निरीक्षण भवन कादराबाद में कृषक चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में ग्राम मुरलीवाला, जामनवाला, कादराबाद, हिदायतपुर उर्फ चौहडवाला, तुरतपुर, रसूलपुर आदि के कृषकगण मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान किसानों ने सिंचाई व्यवस्था, नहरों की साफ-सफाई, पानी की उपलब्धता एवं कुलाबों से जुड़ी समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा। अफजलगढ़ सिंचाई खंड धामपुर के सहायक अभियंता विक्रांत कुमार ने किसानों की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित अधीनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए शीघ्र समाधान कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि किसानों की सुविधा विभाग की प्राथमिकता है और सिंचाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नहरें किसानों की जीवन रेखा हैं और उनकी सुरक्षा एवं साफ-सफाई बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। यदि नहरों की नियमित देखभाल की जाए तो किसानों को समय पर पर्याप्त पानी मिल सकता है और फसलों की उत्पादकता भी बढ़ेगी। सहायक अभियंता ने किसानों से अपील करते हुए कहा कि फसलों में आवश्यकता अनुसार उचित गहराई तक ही सिंचाई करें तथा सिंचाई के बाद अपना कुलाबा अवश्य बंद कर दें, ताकि पानी की बर्बादी रोकी जा सके।read more:https://pahaltoday.com/gujarat-prepares-for-centenary-commonwealth-games-donald-rukare-leads-team-to-visit/ उन्होंने किसानों को कटिंग अथवा बंधा लगाकर सिंचाई न करने तथा कुलावों के स्थान परिवर्तन का प्रयास न करने की भी सलाह दी। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है और सभी किसानों को इसमें सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए। किसानों ने विभाग की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि अधिकारियों द्वारा लगातार क्षेत्र का दौरा कर किसानों की समस्याएं सुनना सराहनीय पहल है। वहीं क्षेत्रीय किसानों ने संबंधित जूनियर इंजीनियर राकेश भारद्वाज ,नासिर हुसैन, नवीन शर्मा एवं गौरव कुमार की कार्यप्रणाली एवं किसानों से बेहतर समन्वय की प्रशंसा की। किसानों ने बताया कि समय-समय पर नहरों का निरीक्षण और समस्याओं का त्वरित समाधान होने से उन्हें राहत मिल रही है। कार्यक्रम भाजपा जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा खेल सिंह राजपूत, शिवसेना जिलाध्यक्ष चौ.संजय राणा, ग्राम प्रधान कैलाश सिंह,,सरदार कुलदीप सिंह, मनवीर सिंह यादव, राकेश नेगी, हरपाल सिंह राणा, विनोद कुमार नैन, सोनू राणा, विपिन शर्मा, किशनलाल, सुरेंद्र सिंह, समरी, जयप्रकाश सिंह, हरकेश सिंह, नागेंद्र सिंह, पत्रकार सुनील धस्माना, सनी अग्रवाल, महन्त मोहित त्यागी,विजय सिंह, दिनेश कुमार, विजय सिंह, सचिन कुमार राठी आदि कृषकगण एवं विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे ।