मिसेज एशिया यूनिवर्स डॉ. पूजा शैलेंद्र निगम को मिला भूटान में अंतर्राष्ट्रीय सम्मान

Share
थिम्फू/भूटान। भूटान की राजधानी थिम्फू में आयोजित “बुद्धा इंटरनेशनल अवार्ड सेरेमनी एवं ग्लोबल पीस समिट 2026” में मिसेज एशिया यूनिवर्स डॉ. पूजा शैलेंद्र निगम को अंतर्राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया गया।read more:https://pahaltoday.com/quad-opposes-proposal-to-impose-toll-in-hormuz/
उन्हें यह सम्मान महिला सशक्तिकरण, सामाजिक सेवा, सांस्कृतिक उत्कृष्टता, मानवता, विश्व शांति एवं वैश्विक सद्भाव के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता धराधाम इंटरनेशनल के प्रमुख एवं मानद कुलपति सौहार्द शिरोमणि संत डॉ. सौरभ पाण्डेय ने की। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भूटान नन्स फाउंडेशन की कार्यकारी निदेशक डॉ. ताशी जांगमो रहीं, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में जीवीसी एवं बीडब्ल्यूए के संस्थापक तथा जेडीएन ग्रुप ऑफ बिजनेस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जैक्सन दुकपा उपस्थित रहे। होटल ड्रुक्याल, थिम्फू (भूटान) में आयोजित इस भव्य समारोह का आयोजन “द डेली ग्लोबल नेशन” द्वारा किया गया, जिसमें भारत, भूटान एवं अन्य देशों की अनेक विशिष्ट विभूतियाँ, समाजसेवी, शिक्षाविद, पत्रकार एवं शांति दूत उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *