ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे परियोजना को शीघ्र शुरू कराने के लिए सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से किया आग्रह

Share
गाजीपुर। दिल्ली राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने जनपद गाजीपुर, चंदौली सहित पूर्वांचल के विकास से जुड़ी महत्वपूर्ण राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-24 (पुराना राष्ट्रीय राजमार्ग-97) के अंतर्गत प्रस्तावित महाराजगंज (गाजीपुर)–जमानिया–सैयदराजा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के निर्माण एवं बजट आवंटन को लेकर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र देकर शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने अपने पत्र में अवगत कराया कि वर्ष 2019-20 में इस लगभग 41.6 किलोमीटर लंबे ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का प्रस्ताव स्वीकृत किया गया था। यह महत्वाकांक्षी परियोजना चंदौली जनपद के 39 गांवों तथा गाजीपुर जनपद के 21 गांवों से होकर गुजरेगी। परियोजना के पूर्ण होने से गाजीपुर, चंदौली, गोरखपुर क्षेत्र सहित बिहार के लाखों लोगों को बेहतर एवं सुगम सड़क संपर्क मिलेगा, जिससे यात्रा का समय और दूरी दोनों में कमी आएगी तथा क्षेत्र के आर्थिक, सामाजिक एवं औद्योगिक विकास को नई गति मिलेगी।डॉ. संगीता बलवंत ने कहा कि यह परियोजना पूर्वांचल के विकास की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है।read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/ इसके निर्माण से क्षेत्र में व्यापार, निवेश, रोजगार और आवागमन को बढ़ावा मिलेगा तथा आम नागरिकों को आधुनिक सड़क सुविधाओं का लाभ प्राप्त होगा। उन्होंने जनहित को सर्वोपरि रखते हुए इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए शीघ्र बजट उपलब्ध कराकर निर्माण कार्य प्रारंभ कराने का आग्रह किया।गौरतलब है कि सांसद डॉ. संगीता बलवंत लगातार संसद से लेकर मंत्रालयों तक गाजीपुर एवं पूर्वांचल के विकास से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाती रही हैं। क्षेत्र के विकास, बेहतर आधारभूत संरचना तथा जनसुविधाओं के विस्तार के लिए उनका निरंतर प्रयास जारी है।केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने सांसद डॉ. संगीता बलवंत को इस विषय पर शीघ्र कार्रवाई का भरोसा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *