भदोही। ईद मिलादुन्नबी सल्लल्लाहु अलैहे वसल्लम के मौके पर भदोही की गलियों से लेकर सड़को तक सरकार की आमद-आमद पर खूब चरागां की गई थी हर सिम्त सब्जी रंग के झंडे व कुमकुमो से चमक-दमक रहा था। चारो तरफ सरकार की आमद मरहबा, सरदार की आमद मरहबा, कौनैन कि आमद मरहबा की सदायें बुलंद हो रही थी। वहीं मोहल्ला पच्छिम तरफ तो आका की आमद-आमद को लेकर बहोत ही लाजवाब सजावट की गई थी। हर आने वाला सजावट को देखता ही रह जाता ऐसा लगता था कि सितारे जमीन पर उतर आए हो। चारो तरफ नूर ही नूर की बारिश हो रही थी। मोहल्ला पच्छिम तरफ के बच्चे, बूढ़े और जवानों ने सरकारे दो जहां रहमतल्लिल आलमीन सल्लल्लाहो अलैहे वसल्लम की आमद-आमद पर जबरदस्त सजावट की थी।read more:https://pahaltoday.com/manveer-singh-arrested-near-nepal-border-sent-to-punjab-under-tight-security/ इस मौके पर राष्ट्रीय लोक दल अल्पसंख्यक के जिलाध्यक्ष मो0 ज़ैद भाई ने मोहल्ला पच्छिम तरफ के बच्चों, बूढों और जवानों को ईदमिलादुन्नबी सल्लल्लाहो अलैहे वसल्लम के मौके पर हुई सजावट को लेकर पुरस्कृत किया। मो0 ज़ैद भाई ने उन्हें फूल-माला पहनाकर तथा गोल्ड मेडल देकर सम्मानित कर हैसला अफजाई की। इस मौके पर मो0 ज़ैद भाई ने कहा ईदमिलादुन्नबी के मौके पर मोहल्ला पच्छिम तरफ के लोगो ने बहोत ही अच्छी सजावट की थी। कहा ईदमिलादुन्नबी के मौके पर कायनात का ज़र्रा-ज़र्रा चमकता है वो इस लिए की इसी दिन अल्लाह ने अपने प्यारे महबूब नबी-ए-आखेरूज़्ज़मा सल्लल्लाहु अलैहे वसल्लम को दुनिया मे रहमतल्लिल आलमीन बना कर भेजा। कहा नबी के सदके में अल्लाह ने कायनात को चांद, सूरज और तारों से सजाया, शजरो हज़र को पैदा किया हत्ता की पूरी कायनात को नबी के सदके में सजाई गई तो फिर हम नबी के आमद-आमद की खुशी में जश्न क्यूं न मनाएं। मो0 जैद भाई ने मोहल्ला पच्छिम तरफ के लोगो का हौसला अफजाई करते हुए कहा जब तक जिंदगी रहे तब तक नबी की याद इसी तरह चरागां करके ही खूब मनाओ।