विधायक सुभाष त्रिपाठी का जन्मदिन मनेगा ‘सेवा संकल्प दिवस’ के रूप में

Share

बहराइच/पयागपुर। पयागपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुभाष त्रिपाठी का जन्मदिन इस बार ‘सेवा संकल्प दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा। जन्मदिन के अवसर पर विधायक धार्मिक स्थलों पर दर्शन-पूजन के साथ मरीजों और जरूरतमंदों को फल वितरण सहित विभिन्न जनसेवा कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वहीं विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग हिस्सों में समर्थकों और कार्यकर्ताओं की ओर से भी कई आयोजन किए जाएंगे।विधानसभा संयोजक निशंक त्रिपाठी ने बताया कि जन्मदिन के अवसर पर विधायक सुभाष त्रिपाठी सबसे पहले बहराइच स्थित सिद्धनाथ मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन करेंगे।read more:https://pahaltoday.com/mobile-court-visits-ballia-to-hear-grievances-of-persons-with-disabilities-state-commissioner-issues-strict-directives/ इसके बाद मरीजों को फल वितरण सहित अन्य सेवा कार्यों में सहभागिता करेंगे। उन्होंने बताया कि जन्मदिन को केवल उत्सव तक सीमित रखने के बजाय सेवा और जनकल्याण के कार्यों से जोड़ने का प्रयास किया गया है।उन्होंने बताया कि हुजूरपुर, पयागपुर और विशेश्वरगंज विकासखंड के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों की ओर से अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें जरूरतमंदों की सहायता, मरीजों को फल वितरण और सामाजिक सरोकार से जुड़े अन्य सेवा कार्य शामिल हैं।कार्यक्रमों को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है और तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। विभिन्न स्थानों पर आयोजन की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं को सौंपी गई है। विधानसभा संयोजक ने कहा कि ‘सेवा संकल्प दिवस’ का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाने के साथ जनसेवा के संकल्प को और मजबूत करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *