गाजीपुर । महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन एवं सशक्तिकरण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सोमवार को मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। पुलिस लाइन में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला और पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।रैली पुलिस लाइन से प्रारंभ होकर विकास भवन तक पहुंची। इसमें पुलिस विभाग की महिला कर्मियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं तथा विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली के माध्यम से समाज में महिला सुरक्षा, सम्मान, समानता और आत्मनिर्भरता का संदेश दिया गया।read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें सुरक्षा के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित करना है। इसके साथ ही समाज में महिलाओं के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने का संदेश भी दिया गया।इस अवसर पर पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। मिशन शक्ति अभियान के माध्यम से महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक कर उन्हें सुरक्षित, सम्मानजनक एवं आत्मनिर्भर जीवन के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।