गाजीपुर । महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार जनपद गाजीपुर में संचालित मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान के तहत गुरुवार को पुलिस प्रशासन ने जिलेभर में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया।अभियान के अंतर्गत जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस बल ने प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले स्थानों, सार्वजनिक स्थलों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल गश्त कर लोगों को महिला सुरक्षा, कानून व्यवस्था तथा अपराधों की रोकथाम के प्रति जागरूक किया। पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों ने आमजन से संवाद स्थापित करते हुए महिलाओं और बालिकाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।read more:https://pahaltoday.com/weavers-to-be-empowered-by-modern-technology-handloom-industry-in-nandganj-gains-new-momentum/इसी क्रम में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में गठित एंटी रोमियो टीमों ने सक्रिय अभियान चलाते हुए विद्यालयों, कॉलेजों, बाजारों एवं अन्य संवेदनशील स्थानों पर भ्रमण और सघन चेकिंग की। इस दौरान संदिग्ध एवं मनचलों पर नजर रखते हुए आवश्यक कार्रवाई की गई तथा उन्हें कड़ी चेतावनी भी दी गई।पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराना है। अभियान के तहत आगे भी नियमित रूप से पैदल गश्त, जागरूकता कार्यक्रम और एंटी रोमियो टीम की कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि महिला सुरक्षा को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।