नेपाल बॉर्डर पर बड़ा एक्शन: 53 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, कीमत करीब 20 लाख

Share

बहराइच l बहराइच के थाना रूपईडीहा क्षेत्र में भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है। SSB और पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 53 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई जा रही है।read more:https://khabarentertainment.in/call-to-embrace-dr-syama-prasad-mookerjees-ideas-bjp-organizes-an-ideological-seminar/गिरफ्तारी नेपाल बॉर्डर के पिलर संख्या 651/2 के पास से की गई। पकड़ा गया तस्कर शमीम अहमद, रूपईडीहा के मुनीरगंज का निवासी बताया जा रहा है। सुरक्षा एजेंसियों को लंबे समय से उसकी गतिविधियों पर शक था, जिसके बाद संयुक्त ऑपरेशन में उसे दबोचा गया।पुलिस ने गिरफ्तार तस्कर के खिलाफ 8/21 NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।सीमा क्षेत्र में लगातार बढ़ रही मादक पदार्थों की तस्करी के बीच इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है। सुरक्षा एजेंसियां अब नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुट गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *