यूपी में मैजिक को ट्रक ने मारी टक्कर, 10 लोगों की मौत, 3 गंभीर

Share

खीरी के ईशानगर थाना क्षेत्र के उंचा गांव के पास सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में 09 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक की मौत अस्पताल ले जाते समय हुई। इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। सूत्रों के मुताबिक सोमवार सुबह सवारियों से भरी एक मैजिक गाड़ी लखीमपुर से सिसैया जा रही थी।गाड़ी उंचा गांव के पास पहुंची ही थी कि बहराइच की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मैजिक गाड़ी के परखच्चे उड़ गए।read more:https://pahaltoday.com/the-b-v-sena-held-a-two-hour-silent-protest-against-the-deteriorating-power-supply/ जानकारी के मुताबिक हादसा होते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। आस-पास के खेतों में काम कर रहे लोग और ग्रामीण मदद के लिए दौड़े। लोगों ने गाड़ी में फंसे लोगों को बाहर निकालने की कोशिश शुरू की, लेकिन तब तक आठ लोग दम तोड़ चुके थे। सूचना मिलते ही ईशानगर थाने की पुलिस बल मौके पर पहुंचा और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ट्रक को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई कर रही है। इस हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *