बाराबंकी। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव डॉ. अरविंद राजभर मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे रामनगर स्थित प्रसिद्ध श्री लोधेश्वर महादेव धाम पहुंचे। यहां उन्होंने विधि-विधान के साथ भगवान लोधेश्वर महादेव का जलाभिषेक, दर्शन और पूजन किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि, शांति तथा जनकल्याण की कामना की। मंदिर पहुंचने पर रामनगर ब्लॉक प्रमुख संजय तिवारी ने माल्यार्पण कर डॉ. राजभर का स्वागत किया।read more:https://khabarentertainment.in/cattle-found-below-standards-and-shortage-of-fodder-observed-during-sdms-surprise-inspection/ इसके बाद उन्होंने मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश कर पंडित मयंक शास्त्री और बाबा आदित्यनाथ के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान शिव का जलाभिषेक और पूजन-अर्चन किया। पूजा-अर्चना के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ भी मौजूद रही। दर्शन-पूजन के बाद पत्रकारों से बातचीत में डॉ. अरविंद राजभर ने कहा कि भगवान लोधेश्वर महादेव के दर्शन का सौभाग्य मिलना उनके लिए अत्यंत आनंद और आध्यात्मिक अनुभूति का विषय है। उन्होंने कहा कि लोधेश्वर धाम केवल उत्तर प्रदेश ही नहीं, बल्कि देशभर के श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है और यहां आकर मन को अद्भुत शांति का अनुभव होता है। डॉ. राजभर ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में लोधेश्वर महादेव धाम का भव्य कॉरिडोर विकसित किया जा रहा है। इससे श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और यह धार्मिक स्थल पहले से अधिक आकर्षक एवं व्यवस्थित बनेगा। उन्होंने भगवान लोधेश्वर से सभी पर अपनी कृपा बनाए रखने और प्रदेश के विकास की कामना भी की। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख संजय तिवारी, अम्बरीष चतुर्वेदी, प्रधान राजेश अवस्थी, भुल्लन बीडीसी, राजेश त्रिवेदी, अखिलेश पांडे सहित सुभासपा और भाजपा के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने मंदिर में दर्शन-पूजन कर क्षेत्र की खुशहाली और जनकल्याण की प्रार्थना की।