*पहल टुडे हरिकृष्ण कश्यप कानपुर देहात, ।* मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जय गोविन्द के निर्देश पर अवैध क्लीनिकों के विरुद्ध चल रहे अभियान के तहत डेरापुर ब्लॉक के कमलपुर गांव में आज संयुक्त टीम ने छापेमारी की।जांच टीम में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पुनीत पाण्डेय और तहसीलदार डेरापुर डॉ. आर. भारती शामिल रहे।जांच के दौरान गांव में *अतुल कुमार* द्वारा संचालित एक क्लीनिक बिना किसी वैध रजिस्ट्रेशन के अवैध रूप से चलती पाई गई। मौके पर मरीजों को बेंच पर लिटाकर इंजेक्शन और ड्रिप लगाई जा रही थी।*अवैध क्लिनिक को तुरंत बंद कराकर संचालक अतुल कुमार को नोटिस जारी किया गया है।*चिकित्सा अधीक्षक डॉ पुनीत पांडेय ने बताया कि रिपोर्ट मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय को प्रेषित की जा रही है और नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।