मानिक पट्टी इयाई में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन

Share
भदोही। ग्राम सभा मानिक पट्टी इयाई में रविवार को कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अशोक चौधरी, मुकेश कुमार चौधरी और उनके साथियों के सहयोग से आयोजित इस प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि भावी जिला पंचायत सदस्य व समाजसेवी मनोज गौतम रहे। समाजसेवी मनोज गौतम ने फीता काटकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया और खेल का शुभारंभ कराया। विजेता खिलाड़ियों को प्रथम पुरस्कार 5100 रुपये और द्वितीय पुरस्कार 2500 रुपए नगद के साथ मेडल और शील्ड देकर सम्मानित किया गया।
read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/इस अवसर पर मनोज गौतम ने कहा कि खेल से शारीरिक और मानसिक दोनों का विकास होता है। आज नौजवानों के जीवन से खेल विलुप्त होता जा रहा है, युवा मोबाइल चलाने और रील बनाने में ज्यादा समय व्यतीत करते हैं। यही कारण है कि डॉक्टर भी व्यायाम की सलाह देने लगे हैं। स्वस्थ रहने के लिए खेल बहुत जरूरी है। प्रतियोगिता में एम्पायर की भूमिका पिंटू पाल और दीपक पाल ने निभाई। इस मौके पर मेवालाल सूबेदार गौतम, प्रमोद, मोहित, चंदन, निकेत, हिमांशु, आजाद, विकास चौधरी, कुन्दन चौधरी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *