सीखापुर में धूमधाम से मना जन्माष्टमी और दहीहांडी उत्सव

Share
भदोही। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी समाजसेवी कृष्णा बाबा मिश्र द्वारा नर्मदेश्वर महादेव मंदिर व प्रेम मंदिर सीखापुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और दहीहांडी का कार्यक्रम धूमधाम से आयोजित किया गया। दो दिवसीय कार्यक्रम श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पहले दिन श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, कीर्तन और झांकी कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जबकि दूसरे दिन सुंदरकांड, भजन कार्यक्रम और दहीहांडी का आयोजन किया गया।read more:https://pahaltoday.com/manveer-singh-arrested-near-nepal-border-sent-to-punjab-under-tight-security/ दहीहांडी हिंचनपुर की टीम द्वारा फोड़ी गई। टीम को 7200 रुपए नकद और शील्ड देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ज्ञानपुर विधायक विपुल दुबे, आनंद नारायण मिश्र और विनोद पांडेय द्वारा विजेता टीम को पुरस्कृत किया गया। वहीं समाजसेवी कृष्णा बाबा मिश्र ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण प्रेम और कृपा बरसाते हैं, प्रभु की कृपा से जीवन में प्रेम, आनंद और शांति मिलती है। इसके साथ ही विधायक विपुल दुबे ने भी मौजूद लोगों को संबोधित किया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख डीघ मनोज मिश्र, प्रकाश तिवारी, गोपीगंज चेयरमैन जितेंद्र गुप्ता, चंद्रप्रकाश तिवारी गोरे, ज्ञानपुर चेयरमैन डॉ.घनश्याम गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य अंजनी शुक्ला, लोकप्रिय गायक राजेश परदेशी, आनंद नारायण मिश्र, श्रीनिवास चतुर्वेदी, राकेश पांडेय, पवन, दिवस, मुन्ने पांडेय सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *