दिव्यांग बच्चों के साथ मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस व होली मिलन समारोह

Share
गाजीपुर। समर्पण संस्था शास्त्री नगर गाजीपुर के तत्वाधान में राजेश्वरी विकलांग विद्यालय एवं व्यवसायिक प्रशिक्षण केंद्र, फ़तेउल्लाहपुर रजादी गाजीपुर के प्रांगण में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रिंस गरखर ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि संस्था द्वारा संचालित यह विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहा है और समाज के दिव्यांग जनों की सहायता करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने संस्था के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि वह व्यक्तिगत रूप से भी इस पुनीत कार्य में हर संभव सहयोग करने का प्रयास करेंगे। साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही दिव्यांग बच्चों को भ्रमण पर ले जाने की व्यवस्था कराने की कोशिश करेंगे।संस्था की संरक्षिका सविता सिंह ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों और आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।read more:https://pahaltoday.com/awareness-rally-in-ghazipur-to-promote-national-lok-adalat-cases-to-be-settled-on-march-14/
इस अवसर पर सुश्री सीमा सिंह को अंगवस्त्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि सीमा सिंह दो वर्ष की उम्र में पोलियो की शिकार हो गई थीं, जिसके कारण कमर से नीचे दोनों पैर प्रभावित हो गए। इसके बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और एम.ए. समाजशास्त्र की पढ़ाई पूरी कर शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया। आज वह दूसरों का सहारा लेने के साथ-साथ खुद भी जरूरतमंद लोगों का सहारा बन रही हैं।कार्यक्रम में दूर-दराज से आए दिव्यांग जनों के साथ फूलों की होली खेली गई। होली के गीतों पर लोग झूमते नजर आए और अबीर-गुलाल के बीच उत्साहपूर्ण माहौल बना रहा। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को नाश्ता भी कराया गया।इस अवसर पर संजीव कंबोज, विपुल उपाध्याय, दीपक, घुरहू, सर्वेश, चंदन, लालसा देवी, रेखा, पूजा, अजीत कुमार गुप्ता, जालंधर, प्रभात कुमार सिंह, अफजाल खान, राजेश कुमार, लक्ष्मी वर्मा, सुमित्रा सिंह, रागिनी सिंह, नाजिया बेगम सहित शहर के कई प्रबुद्धजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्रधानाध्यापक अमरनाथ गुप्ता ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *