कबिरुद्दीनपुर ग्रामसभा में 9 लाख रुपये की लागत से बनी इंटरलॉकिंग सड़क और नाली का लोकार्पण

Share

बूढ़नपुर आजमगढ़ ।तहसील क्षेत्र के विकासखंड कोयलसा के कबिरुद्दीनपुर ग्रामसभा में करीब नौ लाख रुपये की लागत से निर्मित इंटरलॉकिंग सड़क और नाली का लोकार्पण किया गया। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कोयलसा संतोष यादव ने फीता काटकर विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष यादव ने कहा कि गांवों का विकास उनकी प्राथमिकता है। ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, नाली और जल निकासी जैसी मूलभूत सुविधाओं का होना बेहद जरूरी है। इसी को ध्यान में रखते हुए क्षेत्र में लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि गांव के लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए आगे भी विकास कार्य जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि इंटरलॉकिंग सड़क बनने से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, वहीं नाली निर्माण से जल निकासी की समस्या का भी समाधान होगा। विकास कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।read more:https://khabarentertainment.in/relief-rain-falls-from-the-sky-in-bhadohi-the-carpet-city/लोकार्पण के बाद ग्रामीणों ने खुशी जताते हुए कहा कि इंटरलॉकिंग सड़क और नाली के निर्माण से उन्हें काफी राहत मिलेगी। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य फूलचंद यादव, ग्राम प्रधान सुरजीत कुमार, क्षेत्र पंचायत सदस्य अरविंद यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *