कानपुर देहात आगामी गंगा दशहरा पर्व के दृष्टिगत जनपद के विभिन्न घाटों पर श्रद्धालुओं द्वारा पूजा-अर्चन एवं स्नान करने की परंपरा को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक आलोक प्रसाद एवं समस्त क्षेत्राधिकारीगण की उपस्थिति/पर्यवेक्षण में जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चिन्हित 10 खतरनाक घाटों/स्थानों, जहाँ स्नान पूर्णतः प्रतिबंधित है एवं डूबने की आशंका रहती है, वहाँ कुल 35 चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं तथा बैरिकेडिंग भी कराई जा रही है।read more:https://pahaltoday.com/a-young-man-climbed-a-130-foot-high-mobile-tower-over-a-dispute-over-two-feet-of-land-and-insisted-on-calling-the-district-magistrate/
अतः समस्त जनमानस एवं श्रद्धालुगण से अपील है कि वे इन प्रतिबंधित एवं खतरनाक घाटों पर स्नान करने कतई न जाएं। प्रशासन द्वारा लगाए गए चेतावनी बोर्डों व निर्देशों का कड़ाई से पालन करें तथा केवल सुरक्षित एवं निर्धारित घाटों पर ही स्नान व पूजा-अर्चना करें। अपने बच्चों को गहरे पानी की ओर न जाने दें, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। आपकी सुरक्षा ही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।