भदोही। थाना सुरियावां पुलिस एवं स्वाट टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मोबाइल चार्जर की केबल से पत्नी की हत्या कर फरार पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने अभियुक्त की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त आलाकत्ल व मोबाइल बरामद किया। गुरुवार को पुलिस लाइन सभागार कक्ष में पत्रकारों से बातचीत के दौरान एएसपी शुभम अग्रवाल ने इसका खुलासा किया। इस दौरान एएसपी ने बताया कि उक्त थाना क्षेत्र में 13 जुलाई 2026 को हुई महिला की हत्या के मामले में वांछित मुख्य अभियुक्त मृतका के पति रत्नेश कुमार पुत्र कृष्ण चंद्र निवासी वार्ड नं.-एक, हंडिया, थाना हंडिया, जनपद प्रयागराज को गुरुवार को मतेथू तिराहे के पास से थाना सुरियावां पुलिस एवं स्वाट टीम ने गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध धारा 80(2)/85 बीएनएस व डीपी एक्ट (बढ़ोतरी धारा 103(1), 238(क) बीएनएस) पंजीकृत है। मृतका आरती और रत्नेश का विवाह लगभग 5 वर्ष पूर्व हिंदू रीति-रिवाज से हुआ था। दोनों संजय नगर बाजार, दशवतपुर (थाना सुरियावां) में बाबूराम बिंद के मकान में किराए पर रहते थे। पीड़िता को अक्सर उसका पति रत्नेश दहेज के लिए प्रताड़ित करता था और दहेज न मिलने पर जान से मारने की धमकी देता था। 13 जुलाई 2026 को समय करीब सुबह 5 बजे आरोपी पति रत्नेश द्वारा पीड़िता की हत्या कर दी गई। पूछताछ में अभियुक्त रत्नेश कुमार ने अपना जुर्म कबूल किया। उसने बताया कि उसकी पत्नी शिवानी उर्फ आरती आर्केस्ट्रा में डांस करती थी। उसके अन्य पुरुषों से अवैध संबंधों के शक और घरेलू विवाद के कारण गुस्से में आकर 13 जुलाई 2026 को संजय नगर बाजार, दशवतपुर स्थित किराए के मकान में मोबाइल चार्जर की केबल से गला घोंटकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी।read more: https://khabarentertainment.in/khadiya-bazar-kota-road-becomes-a-death-trap-commuters-plagued-by-potholes-and-waterlogging/हत्या के बाद वह मृतका का मोबाइल फ्लाइट मोड पर लगाकर स्कार्पियो से फरार हो गया था। रास्ते में मोबाइल को हाईवे पर पटक कर तोड़ दिया था।
पुलिस टीम ने अभियुक्त की निशानदेही पर घटना स्थल संजय नगर स्थित कमरा से आलाकत्ल सफेद चार्जर केबल व मृतका का क्षतिग्रस्त मोबाइल किया गया।