राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय द्वारा लगाया गया स्वास्थ्य शिविर 

Share
नवाबगंज,उन्नाव। स्थानीय ब्लाक क्षेत्र की ग्राम पंचायत ऐतबारपुर में राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय नवाबगंज द्वारा निःशुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के सैकड़ों मरीजों ने पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण कराया तथा निःशुल्क औषधियों का लाभ उठाया।शिविर का संचालन राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय नवाबगंज की प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. संध्या दीक्षित के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान मरीजों की विभिन्न रोगों से संबंधित जांच कर उन्हें स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया गया तथा आवश्यकतानुसार निःशुल्क आयुर्वेदिक दवाएं वितरित की गईं।इस अवसर पर डॉ. संध्या दीक्षित ने कहा कि शिविर का मुख्य उद्देश्य आम जनमानस को आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति के प्रति जागरूक करना है।read more:https://pahaltoday.com/mobile-court-visits-ballia-to-hear-grievances-of-persons-with-disabilities-state-commissioner-issues-strict-directives/ उन्होंने बताया कि आयुर्वेद के माध्यम से अनेक रोगों का प्रभावी उपचार संभव है और इसके प्रति लोगों की बढ़ती रुचि स्वास्थ्य के क्षेत्र में सकारात्मक संकेत है। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविरों के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों तक आयुर्वेदिक चिकित्सा की सुविधाएं पहुंचाई जा रही हैं, जिससे लोग बिना किसी खर्च के स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर सकें।शिविर में पहुंचे मरीजों को स्वस्थ जीवनशैली, योग एवं संतुलित आहार के बारे में भी जानकारी दी गई। चिकित्सकों ने लोगों को मौसमी बीमारियों से बचाव के उपाय बताते हुए नियमित दिनचर्या अपनाने की सलाह दी।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से योगाचार्य अभिषेक मिश्रा, आध्या सिंह सहित चिकित्सालय के अन्य कर्मचारी व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बाबू मिश्रा उपस्थित रहे। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति को देखते हुए क्षेत्रीय नागरिकों ने इस पहल की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य शिविरों के आयोजन की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *