गोरखपुर /भूटान ग्राम भस्मा निवासी एवं धराधाम इंटरनेशनल के प्रमुख सौहार्द शिरोमणि संत डॉ. सौरभ पाण्डेय को भूटान की राजधानी थिम्फू में आयोजित “द बुद्धा इंटरनेशनल प्राइड अवॉर्ड 2026” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें विश्व शांति, मानवता, सर्वधर्म सद्भाव एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया। अंतरराष्ट्रीय समारोह में यह सम्मान “द डेली ग्लोबल नेशन” के प्रमुख डॉ. मोहब्बूर रहमान द्वारा प्रदान किया गया। कार्यक्रम में भारत सहित विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों एवं विशिष्ट अतिथियों ने सहभागिता की। समारोह की मुख्य अतिथि भूटान नन्स फाउंडेशन की कार्यकारी निदेशक डॉ. ताशी जांगमो रहीं। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में जैक्सन दुकपा, डॉ. सुनील दुबे, डॉ. पूजा शैलेंद्र निगम सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।read more:https://pahaltoday.com/dependents-of-deceased-contract-labourer-in-mining-area-received-cheque-of-rs-11-48-lakh/
कार्यक्रम का आयोजन धराधाम इंटरनेशनल, देवनागरी उत्थान फाउंडेशन, पंडित तिलक राज शर्मा स्मृति न्यास एवं एशिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के संयुक्त तत्वावधान में सम्पन्न हुआ। इस दौरान भारत-भूटान मैत्री, पर्यावरण संरक्षण एवं वैश्विक सद्भाव को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।