3 करोड़ दो लाख 50 हजार रुपए के गांजा के साथ 4 तस्कार धराए 

Share
भदोही। जनपदीय पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए एक बार फिर बड़ी कामयाबी हासिल की है। थाना कोईरौना पुलिस व स्वाट टीम की सतर्कता और प्रभावी रणनीति के फलस्वरूप गांजा तस्करी करते हुए 4 अंतर्जराजीय अभियुक्तों को किया गया। गिरफ्तार गाजा तस्करों के कब्जे से चार पहिया वाहन क्रेटा एवं ट्रक कंटेनर में कुल 604.20 किलोग्राम अवैध गाजा अनुमानित कीमत तीन करोड़ दो लाख 50 हजार रुपए का बरामद किया गया। एसपी अभिनव त्यागी के निर्देशन में जनपद के रास्ते मादक पदार्थों की तस्करी के पूर्णतया रोकथाम एवं तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के लिए दिए गए निर्देश के क्रम में 19 मई को एएसपी शुभम अग्रवाल के पर्यवेक्षण में थाना कोईरौना पुलिस टीम द्वारा मुखबिरी सूचना पर जनपद के रास्ते अवैध गांजा तस्करी करने वाले 4 अंतर्जराजीय अभियुक्तों त्रिशूल जायसवाल पुत्र विजय लाल निवासी टिकरी थाना मांडा जिला प्रयागराज, बाबू राम मौर्या पुत्र रामनयन मौर्या निवासी मुतकल्ली थाना पवई जिला आजमगढ़, सुरेन धरई पुत्र दौला धरई निवासी कादो पाडा थाना रियामल जिला देवगढ (उड़ीसा) व मोन्टू साहू पुत्र प्रकाश साहू निवासी कादो पाडा थाना रियामल जिला देवगढ़ (उड़ीसा) को ग्राम रैयापुर, भावापुर नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर किया गया।read more:https://pahaltoday.com/strict-action-will-be-taken-against-black-marketing-of-fertilizers-nsa-will-be-imposed-on-charging-higher-prices   जिसके कब्जे से उपरोक्त गांजा आदि बरामद किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्तों के विरुद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट, 207 मोटर अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर पुलिस ने जेल भेज दिया। जबकि अन्य वांछितों की पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है। गिरफ्तार तस्करों ने बताया गया कि हम लोग यह गांजा उड़ीसा प्रांत से लेकर चले थे। उडी़सा से यह गांजा लाकर ऊंचे दामों में जो हमलोगों से मांगते हैं, जनपद भदोही एवं उसके आसपास जिले के लोगों को बेचते हैं, हम लोगो का गैंग लीडर त्रिशूल जायसवाल हैं, जिनके साथ हम लोग उनके कहनें पर उड़ीसा से अवैध गांजा लेकर आ रहें थे कि तभी पकड़ लिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *