भदोही में 31 को आएंगे खाद्य एवं रसद मंत्री मनोज कुमार पांडेय

Share
भदोही। उत्तर प्रदेश के खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति मंत्री मनोज कुमार पांडेय 31 अगस्त को भदोही दौरे पर रहेंगे। प्रोटोकॉल अधिकारी द्वारा उनका मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। जारी कार्यक्रम के अनुसार कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पांडेय सुबह 10 बजे रायबरेली से वीआईपी कार द्वारा रवाना होंगे और 11:40 बजे ऊंज स्थित भदोही बॉर्डर पर पहुंचेंगे, जहां उनका स्वागत किया जाएगा। वहां से वह सीधे पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस ज्ञानपुर आएंगे।read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/दोपहर 12:45 बजे वह श्री इंद्र बहादुर सिंह इंटर कॉलेज भदोही में आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 2 बजे प्रेस वार्ता करेंगे। प्रेस वार्ता के बाद मंत्री फत्तूपुर स्थित ईस्टर्न एक्सपोर्ट जाएंगे और कालीन निर्यातक जफर हसनैन अंसारी मुन्ना बाबू के आवास पर जलपान करेंगे। शाम 4 बजे वह विंध्यवासिनी धाम विंध्याचल के लिए रवाना होंगे और दर्शन-पूजन के बाद शाम 7 बजे अष्टभुजा गेस्ट हाउस से वाराणसी एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *