दादाभाई नौरोजी की जयंती पर संसद भवन में उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की गई

Share

नई दिल्ली, दादाभाई नौरोजी की जयंती के अवसर पर संविधान सदन के केंद्रीय कक्ष में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। संसद सदस्यों, पूर्व सांसदों, लोक सभा के महासचिव, श्री उत्पल कुमार सिंह, राज्य सभा के महासचिव, श्री पी.सी. मोदी सहित अन्य व्यक्तियों ने दादाभाई नौरोजी को श्रद्धासुमन अर्पित किए ।”द ग्रैंड ओल्ड मैन ऑफ इंडिया” के रूप में सुविख्यात दादाभाई नौरोजी को 1892 में हाउस ऑफ कॉमन्स के लिए चुने गए पहले ब्रिटिश-भारतीय होने का गौरव प्राप्त है। ड्रेन ऑफ वेल्थ सिद्धांत के लिए प्रसिद्ध, दादाभाई भारतीय स्वतंत्रता की मांग को दृढ़ता से रखने वाले राष्ट्रवादी नेताओं में से एक थे।भारत के स्वतंत्रता संग्राम में दादाभाई नौरोजी की अग्रणी भूमिका का स्मरण करते हुए तत्कालीन लोक सभा अध्यक्ष, श्री जी.वी. मावलंकर ने 13 मार्च 1954 को केन्द्रीय कक्ष में उनके चित्र का अनावरण किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *