काशी नरेश विश्वविद्यालय में संकाय अध्यक्ष, विभागाध्यक्ष किए गए नामित

Share
भदोही। काशी नरेश विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 से गतिविधियों को सुचारु रूप से संचालित करने के उद्देश्य से अंतरिम संकायाध्यक्षों और विभागाध्यक्षों की नियुक्ति की है। कुलसचिव महेश बाबू द्वारा इस संबंध में कार्यालय आदेश जारी किया गया है। इस दौरान कुलसचिव प्रोफेसर उमा श्रीवास्तव की अध्यक्षता में लिए गए निर्णय के अनुसार, प्रोफेसर रमेशचंद्र यादव को वाणिज्य संकाय का संकायाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार, कला संकाय के संकायाध्यक्ष पद पर प्रोफेसर राजेंद्र प्रसाद यादव और विज्ञान संकाय के संकायाध्यक्ष पद पर प्रोफेसर रश्मि सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रोफेसर रश्मि सिंह शिक्षा संकाय के अध्यक्ष का दायित्व भी संभालेंगी। विश्वविद्यालय कुलसचिव द्वारा जारी अन्य कार्यालय आदेश में विभिन्न विभागों के अध्यक्षों को भी नामित किया गया है।read more:https://pahaltoday.com/the-book-vijay-purush-se-rashtraphari-rajnath-singh-will-be-released/ प्रोफेसर रमेशचंद्र यादव वाणिज्य विभाग के विभागाध्यक्ष का दायित्व भी निभाएंगे। मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग के अध्यक्ष पद पर प्रोफेसर बालकेश्वर, समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष पद पर प्रोफेसर आरपी यादव और राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष पद पर डॉ.अंशुबाला को नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त, प्रोफेसर रोशन प्रसाद को चित्रकला, डॉ.महेंद्र त्रिपाठी को अर्थशास्त्र, प्रोफेसर रश्मि सिंह को वनस्पति विज्ञान और डॉ.कल्पना अवस्थी को भौतिक विज्ञान के विभागाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है। विश्वविद्यालय ने सभी नवनियुक्त विभागाध्यक्षों से अपेक्षा की है कि वे अपने विभागीय शिक्षकों के साथ शीघ्र बैठक कर कार्ययोजना तैयार करें और उसे कुलपति महोदया को प्रस्तुत करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *