यूरोप के ऑफिस दुनिया में सबसे अलग, यहां कर्मचारी काम के साथ करते हैं आराम

Share

नई दिल्ली। भारत में अक्सर लोग लंबे ऑफिस घंटे, तनाव और निजी जीवन के लिए कम समय मिलने की शिकायत करते हैं। सोशल मीडिया पर कई बार भारतीय वर्क कल्चर की तुलना यूरोप और दूसरे देशों के ऑफिस माहौल से की जाती है। अब ऐसा ही एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसने लोगों के बीच नई बहस छेड़ दी है। संकेथ बनिक नाम के एक भारतीय युवक ने स्वीडन के कॉर्पोरेट ऑफिस का वीडियो शेयर किया। वीडियो में उसने यूरोप के ऑफिस कल्चर की झलक दिखाई, जिसे देखकर कई लोग कह रहे हैं कि “ये ऑफिस कम, रिलैक्सेशन जोन ज्यादा लग रहा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक संकेथ बनिक बताते हैं कि वह हाल ही में स्वीडन आए हैं और एक पर्यावरण सलाहकार के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्होंने ऑफिस के अंदर की कई ऐसी सुविधाएं दिखाईं, जो आम भारतीय ऑफिसों से काफी अलग हैं। वीडियो में बीन्स बैग, स्टाइलिश कुर्सियां, ओपन सीटिंग एरिया, सीढ़ियों पर बैठकर काम करने की जगह, गेम्स, मसाज चेयर और फ्री स्नैक्स जैसी चीजें दिखाई गईं हैं। संकेथ कहते हैं कि यहां ऑफिस का माहौल ऐसा है कि आपको महसूस ही नहीं होगा कि आप ऑफिस में हैं। उन्होंने बताया कि यूरोपियन ऑफिसों में पारंपरिक क्यूबिकल सिस्टम कम देखने को मिलता है और पूरा सेटअप कर्मचारियों को आरामदायक महसूस कराने के हिसाब से डिजाइन किया जाता है।read more:https://pahaltoday.com/councillors-group-active-after-khatakhedi-tragedy-demands-for-financial-assistance-and-investigation-for-the-victims-family/ जानकारी के मुताबिक वीडियो में बनिक ने यह भी दिखाया कि कर्मचारियों के लिए रोज शाम को फ्री स्नैक्स और अनलिमिटेड कैंडीज उपलब्ध रहती हैं। वहीं ज्यादा तनाव होने पर मसाज चेयर और गेम्स की सुविधा भी दी जाती है। उनका कहना है कि यूरोप में वर्क लाइफ बैलेंस सच में सिर्फ एक शब्द नहीं, बल्कि ऑफिस कल्चर का हिस्सा है। वीडियो वायरल होने के बाद लोग भारतीय ऑफिस कल्चर की तुलना यूरोप से करने लगे हैं। एक यूजर ने लिखा कि वर्क लाइफ बैलेंस कोई लग्जरी नहीं होनी चाहिए। वहीं दूसरे ने कहा कि यूरोप सच में कर्मचारियों के आराम और सुविधा को समझता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *