परिवार परामर्श केंद्र की पहल से 8 बिछड़े दंपतियों का हुआ पुनर्मिलन, मध्यस्थता से सुलझे पारिवारिक विवाद

Share
गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में गुरुवार को महिला सहायता प्रकोष्ठ/परिवार परामर्श केंद्र ने पारिवारिक विवादों के निस्तारण में उल्लेखनीय सफलता हासिल की। केंद्र में पति-पत्नी के आपसी विवाद से जुड़े कुल 22 मामलों की सुनवाई की गई, जिनमें लंबे समय से चल रहे 8 मामलों में दोनों पक्षों के बीच सफल मध्यस्थता कराते हुए बिना किसी दबाव के आपसी सहमति से गिले-शिकवे दूर कर पुनर्मिलन कराया गया। इसके बाद सभी दंपतियों को सकुशल विदा किया गया।read more:https://pahaltoday.com/complex-disease-care/परामर्श केंद्र में सुनवाई के दौरान 3 मामलों में समझौता होने के बाद पत्रावली बंद कर दी गई, जबकि 5 मामलों में पक्षकारों को विधिक सलाह प्रदान करते हुए उनका निस्तारण किया गया। शेष मामलों में सहमति नहीं बनने पर अगली सुनवाई की तिथि निर्धारित की गई।इन प्रकरणों के सफल निस्तारण में काउंसलर कमरुद्दीन, पूजा श्रीवास्तव, महिला प्रकोष्ठ प्रभारी उप निरीक्षक नीतू मिश्रा, महिला आरक्षी सविता, रागिनी चौबे, संध्या एवं अभिलाषा सहित अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। महिला सहायता प्रकोष्ठ की इस पहल से आठ परिवारों में फिर से खुशियां लौट आईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *