सोनभद्र। भारत की जनवादी नौजवान सभा (डीवाईएफआई) की जिला इकाई का 13 वर्ष बाद रविवार को पुनर्गठन किया गया। हिन्दुवारी-मिर्जापुर मार्ग स्थित कामरेड राजकुमार मौर्य के आवास पर आयोजित बैठक में संगठन की नौ सदस्यीय संयोजक कमेटी गठित की गई। बैठक राज्य सचिव कामरेड गुलाब चंद के नेतृत्व में हुई।सर्वसम्मति से कामरेड बबुन्दर को जिला संयोजक तथा अजीत सिंह और सतीश कुमार सिंह को सह संयोजक चुना गया। कमेटी में रामबचन, प्रहलाद, सूर्य प्रताप सिंह, धर्मेंद्र कुमार, बिमलेश और शिवप्रसाद को सदस्य बनाया गया।read more:https://pahaltoday.com/ballia-police-receive-two-modern-interceptor-bikes-sp-omvir-singh-flags-them-off/ इसके अलावा 26-27 सितंबर को मुगलसराय में होने वाले दो दिवसीय राज्य सम्मेलन में शामिल होने के लिए तीन प्रतिनिधियों और दो दर्शक साथियों का चयन किया गया। मुख्य अतिथि राज्य सचिव गुलाब चंद ने संगठन को मजबूत करने और युवाओं को जनसमस्याओं से जोड़ने पर जोर दिया। विशिष्ट अतिथि सीपीआईएम जिला मंत्री नंदलाल आर्य ने कहा कि युवाओं की भागीदारी से संगठन को जिले में नई मजबूती मिलेगी। बैठक में अखिल भारतीय किसान यूनियन के संयोजक प्रेमनाथ, श्याम नारायण सिंह, हनुमान प्रसाद, पकड़ू सिंह और राजकुमार मौर्य समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।