उन्नाव। पुलिस लाइन परिसर में महिला सुरक्षा, सम्मान, सशक्तिकरण और पारिवारिक सौहार्द को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बहू-बेटी सम्मेलन एवं चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व वामा सारथी की अध्यक्ष नीतू सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर विनी सिंह, महिला थाना प्रभारी रेखा सिंह और मिशन शक्ति प्रभारी संतोष कुमारी ने किया।सम्मेलन में सास, बहू, ननद, भाभी, माताएं, बेटियां, छात्राओं समेत बड़ी संख्या में महिलाएं और नागरिक शामिल हुए। परिवार परामर्श केंद्र की वरिष्ठ सलाहकार तबस्सुम नफीस तथा डॉ. शशि रंजना ने पारिवारिक रिश्तों में आपसी संवाद, सम्मान और विश्वास की आवश्यकता पर जोर दिया।read more:https://pahaltoday.com/protest-by-the-all-gondwana-students-association-and-the-gond-community/डॉ. शशि रंजना ने कहा कि सास बहू को बेटी का स्नेह और सम्मान दें, वहीं बहू भी सास को मां का दर्जा देकर परिवार की जिम्मेदारियों को निभाए। इसी तरह ननद और भाभी के बीच बहनों जैसा प्रेम और विश्वास हो तो पारिवारिक विवादों की संभावनाएं काफी कम हो सकती हैं।कार्यक्रम में महिलाओं को 112, 1090, 1098, 1930, 1076 और 181 हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई तथा जागरूकता संबंधी पंपलेट वितरित किए गए। वक्ताओं ने कहा कि पुलिस का उद्देश्य केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखना नहीं, बल्कि पारिवारिक रिश्तों को मजबूत करना भी है। महिलाओं एवं छात्राओं ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए महिला सुरक्षा और पारिवारिक सौहार्द बनाए रखने का संकल्प लिया।