भाकपा ने लगाया भाजपा सरकार पर बेरोजगारी बढ़ाने का आरोप

Share

बाराबंकी। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) की ओर से आयोजित प्रेस वार्ता में पार्टी नेताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार, बेरोजगारी तथा जनविरोधी नीतियों को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। वक्ताओं ने कहा कि मौजूदा सरकारों की नीतियों के कारण देश की आर्थिक स्थिति लगातार कमजोर हो रही है और युवाओं का भविष्य संकट में पड़ गया है। राज्य परिषद सदस्य रणधीर सिंह सुमन ने कहा कि राम मंदिर निर्माण से जुड़े भूमि खरीद प्रकरण से लेकर निर्माण कार्य और चंदे के उपयोग तक कई सवाल खड़े हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार और उससे जुड़े संगठनों के संरक्षण में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं हुई हैं। उन्होंने लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का उदाहरण देते हुए कहा कि हजारों करोड़ रुपये की लागत से बनी सड़क उद्घाटन के कुछ ही दिनों बाद क्षतिग्रस्त होने लगी, जो निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े करती है।read more:https://pahaltoday.com/woman-posing-as-a-bride-flees-after-administering-a-sedative-remains-at-large-even-after-a-month-and-a-half/उन्होंने पेट्रोल में इथेनॉल मिश्रण, विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के कथित पेपर लीक तथा सरकारी भर्तियों में कमी को भी सरकार की विफलताओं से जोड़ते हुए युवाओं के साथ अन्याय बताया। भाकपा नेताओं ने आरोप लगाया कि रोजगार के अवसर घटने से पढ़े-लिखे युवाओं को कम वेतन पर काम करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार के मुद्दों पर जनता में व्यापक असंतोष है। प्रेस वार्ता में पार्टी नेताओं ने लोगों से 1 सितंबर को रामलीला मैदान, नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान करते हुए भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की नीतियों के खिलाफ लोकतांत्रिक संघर्ष को मजबूत करने की अपील की। इस अवसर पर राज्य परिषद सदस्य प्रवीण कुमार, जिला सचिव बृजमोहन वर्मा, कोषाध्यक्ष शिव दर्शन वर्मा, किसान सभा के अध्यक्ष विनय कुमार सिंह, मुनेश्वर, प्रेमचंद वर्मा, रामनरेश वर्मा, सच्चिदानंद श्रीवास्तव, दीपक शर्मा, संदीप तिवारी, अजय वर्मा, एआईएसएफ जिला अध्यक्ष महेन्द्र यादव, जमीलुर्रहमान, जितेंद्र श्रीवास्तव सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *