जन्माष्टमी पर गौशाला में हुआ गौ-पूजन, सीवीओ ने दिए व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश

Share
उन्नाव। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनोद कुमार ने विकासखंड की गौशाला में विधि-विधान से गौ-पूजन किया। इस दौरान गौवंश को माला पहनाकर तिलक लगाया गया और पूजन-अर्चन के बाद गुड़, केला, हरा चारा सहित अन्य आहार खिलाया गया।मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गौवंश का धार्मिक एवं सामाजिक महत्व है।
read more:https://pahaltoday.com/manveer-singh-arrested-near-nepal-border-sent-to-punjab-under-tight-security/गौशालाओं में संरक्षित गौवंश की बेहतर देखभाल, स्वास्थ्य और पोषण सुनिश्चित करना विभाग की प्राथमिकता है। उन्होंने गौशाला में साफ-सफाई, पर्याप्त चारा-पानी, नियमित स्वास्थ्य परीक्षण और बीमार पशुओं के समुचित उपचार की व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि जन्माष्टमी भगवान श्रीकृष्ण के गौ-प्रेम और करुणा का संदेश देती है। गौवंश के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सभी को अपने स्तर से सहयोग करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *