गौमाता को राष्ट्रीय माता का संवैधानिक दर्जा दिलाने और गौवंश की रक्षा के लिए विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा चलाए जा रहे “गौ सम्मान आह्वान अभियान” के अंतर्गत सोमवार को संतों की अगुवाई में विशाल प्रदर्शन किया गया। कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिला अधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री को मांग पत्र सौंपा।कार्यक्रम की शुरुआत महाराज सिंह इंटर कॉलेज परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार एवं गौपूजन के साथ हुई। आचार्य विष्णुदेवाचार्य जी महाराज ने संबोधित करते हुए कहा कि गौमाता सनातन संस्कृति की आधार है। गौवंश पर आधारित हमारी कृषि, अर्थव्यवस्था और स्वास्थ्य निर्भर है। आज गौहत्या, गौ तस्करी और सड़कों पर बेसहारा गौवंश की समस्या देश के लिए चिंता का विषय है। इसे रोकने के लिए केंद्र सरकार को गौमाता को “राष्ट्रीय माता” घोषित करना होगा।इसके पश्चात “जय गौ माता, जय श्री राम” के उद्घोष के साथ कार्यकर्ताओं का जुलूस कलेक्ट्रेट पहुंचा। यहां जिला अध्यक्ष विहिप तरुण सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने जिला अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।read more:https://khabarentertainment.in/major-action-by-the-food-safety-department-sauce-factory-raided-550-kg-of-stock-destroyed/……………
ज्ञापन में प्रमुख मांगें:
1. गौमाता को राष्ट्रीय माता का दर्जा प्रदान किया जाए
2. पूरे देश में गौहत्या और गौ तस्करी पर पूर्ण प्रतिबंध लगे
3. प्रत्येक जिले में आधुनिक गौशालाओं का निर्माण एवं पर्याप्त बजट आवंटन हो
4. गौपालकों को आर्थिक सहायता एवं सम्मान दिया जाए
5. गौ रक्षा में लगे कार्यकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए
इस अवसर पर जिला कार्याध्यक्ष अजय सिंह “अज्जू”, विधि प्रकोष्ठ जिला संयोजक अजीत प्रताप सिंह, बजरंग दल जिला संयोजक बृजेश मिश्रा, जिला सह संयोजक अमर शुक्ला, जिला गौरक्षा प्रमुख शुभम मिश्रा, जिला सुरक्षा प्रमुख कृष्णा पाण्डेय, प्रखण्ड मंत्री कैंसरगंज हनुमंत लाल पाठक, राम सिंह, क्रांति मिश्रा, सर्वेश जायसवाल, श्यामकरण चौहान, कपिल मदेशिया सहित हज़ारो कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जिला अध्यक्ष तरुण सिंह ने कहा कि यह आंदोलन जनजागरण से लेकर संसद तक जाएगा। जब तक गौमाता को सम्मान नहीं मिलेगा, संघर्ष जारी रहेगा। जिला संयोजक बृजेश मिश्रा ने कहा कि गांव-गांव में गौ सम्मान को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। जिला प्रशासन ने ज्ञापन प्राप्त कर उसे शासन के माध्यम से राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री कार्यालय को भेजने का आश्वासन दिया।