पहलगाम हमले में शहीद देशवासियों को कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

Share
।फतेहपुर।* कांग्रेस कार्यालय ज्वालागंज में कांग्रेसियों ने एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर पिछले साल जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में शहीद देश वाशियो की बरखी मनाते हुए उनकी आत्म शांति हेतु परमेश्वर से कामना की इसी के साथही दो दिन पूर्व दिवंगत पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण सिंह, मुन्ना को भी श्रद्धांजलि अर्पित की।read more:https://khabarentertainment.in/bjps-assembly-level-seminar-on-ambedkar-jayanti-gave-the-message-of-equality-and-harmony-in-the-society/श्रद्धांजलि सभा कैंडल जलाकर दो मिनट का मौन रखने के बाद इस हृदय विदारक घटना में गहरा दुख व्यक्त करते हुए जिला अध्यक्ष महेश द्विवेदी ने कहा कि उक्त घटना में किसी ने अपना पुत्र किसी ने अपना पति खोया परंतु आज तक उसका कोई सटीक पर्दाफाश नहीं हो सका यह अत्यंत शर्म की बात है। उन्होंने आगे कहा कि मौजूदा भाजपा सरकार ऐसी आतंकी घटनाओं को इतना हल्के में लेती है कि देश वाशियो के मरने जीने से उसका कोई सरोकार ही नजर नहीं आता। शहर अध्यक्ष आरिफ गुड्डा ने घटना में दुख व्यक्त करते हुए कहा कि पुलवामा हो या पहलगाम देश के जवान मरें या जनता इस निर्दयी सरकार को सरकारें बनाने के अलावा किसी अन्य चीज से कोई सरोकार नहीं हैं परन्तु अब वो दिन दूर नहीं जब जनता जबरन इन्हें कुर्सी से उतार फेंकेगी। श्रद्धांजलि सभा में वरिष्ठ नेता सुधाकर अवस्थी एडवोकेट, ई. देवी प्रकाश दुबे, ओम प्रकाश कोरी, सैयद सहाब अली, आनंद सिंह गौतम, सलीम खान, कौशल कुमार शुक्ला, अजय बच्चा, अकरम काले, राजीव श्रीवास्तव, नाजिम राइन, अब्दुल रज्जाक,हम्माद हुसैन, धर्मेंद्र सिंह,आदि लोग भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *